फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dust laden truck crushes student riding a bicycle, death

Banda News: डस्ट लादे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौत

Mon, 10 Nov 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 10 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dust laden truck crushes student riding a bicycle, death
तिंदवारी (बांदा)। साइकिल से स्कूल जा रहे 10वीं के छात्र को बांदा से फतेहपुर जा रहे डस्ट लादे ट्रक ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ा है। छात्र के पिता की तहरीर पर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हादसे के बाद तकरीबन एक घंटा हाईवे जाम रहा। बाद में पुलिस के समझाने पर आक्रोशित परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंघौली गांव निवासी संतोष वर्मा ने बताया कि उसका पुत्र कुंज बिहारी (16) सत्यनारायण इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। सोमवार को सुबह 8ः30 बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से साइकिल से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सब्जी मंडी के पास बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहे डस्ट लादे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को रोड पार करते समय टक्कर मारी। जिससे छात्र ट्रक के नीचे आकर कुचल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे में जाम लगा दिया। जाम तकरीबन एक घंटा तक चला। मौके पर पहुंचे थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। उन्होंने परिजनों को रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया, तब एक घंटे के हंगामे के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई ई-रिक्शा चालकों को रोक-रोककर उनसे सवारियों को जबरन उतारा गया और चालकों को भीड़ ने जमकर पीटा। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई। इधर, पिता ने तिंदवारी थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पिता ने बताया कि उसका पुत्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता घरेलू मसाले की फेरी लगाकर गुजर बसर करते हैं। घर में मां मैना है।

तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed