{"_id":"676314a637e9aecce7072acc","slug":"durga-devi-and-sarla-devis-team-won-the-match-banda-news-c-212-1-bnd1004-119537-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दुर्गा देवी और सरला देवी की टीम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दुर्गा देवी और सरला देवी की टीम ने जीते मैच
विज्ञापन
बांदा। राइफल क्लब मैदान में मंगलवार को प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। पहले मैच में दुर्गा देवी व हबीबा सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें दुर्गा देवी ने 51 रनों से जीत हासिल की। दूसरे मैच में रानी अवंती फाइटर्स व सरला देवी राइजिंग स्टार के बीच मैच हुआ। इसमें सरला देवी की टीम ने छह विकेट से मैच जीता। अभय सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
वीरांगना चैलेंज कप कैनवास बॉल प्रतियोगिता सीजन का आयोजन रायफल क्लब मैदान में हो रहा है। तीसरे दिन पहला मैच दुर्गा देवी व हबीबा सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। हबीबा सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। दुर्गा देवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रनों का स्कोर खड़ा किया।
आशीष यादव ने 19 गेंद में 19 रन बनाए। रजी अहमद ने तीन ओवर में तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हबीबा सुपरकिंग्स की टीम 12.3 ओवर में 88 रनों पर आल आउट हो गई। 30 व सलमान ने नौ गेंद में 19 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दहाई नहीं पार कर सके। दुर्गा देवी ने इस मैच को 51 रनों से जीत लिया। दुर्गा देवी की गेंदबाज दीपक ने तीन ओवर में एक मेडन फेंका और 15 रन देकर दो विकेट लिए। अंपायरिंग रेहान खान व स्कोरिंग सुजाउद्दीन ने की।
विज्ञापन
दूसरा मैच रानी आवंती फाइटर्स व सरला देवी के बीच खेला गया। रानी अवंती फाइटर्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14.2 ओवर में 150 रन बनाए। शैलेंद्र ने 25 गेंद में 64 रन बनाए। पंकज ने तीन ओवर में 32 रन दिए और चार विकेट लिए। जवाब में सरला देवी राइजिंग स्टार ने बल्लेबाज पौरुष सिंह व अक्षय सिंह की शानदार बल्लेबाजी से इस मैच को 10 ओवर में 153 रन बना कर छह विकेट से जीत लिया। पौरुष सिंह ने 21 गेंद में 50 रन का योगदान दिया। अंपायरिंग रेहान खान, मोहित सिंह, अनिल ने की व स्कोरर आदिल रहे। इस मौके पर विकल्प शर्मा, राजेंद्र अवस्थी, रवि प्रकाश धुरिया आदि रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किया गया ट्वीट।- फोटो : संवाद