फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dumper collided with bike, student killed, two injured

Banda: बाइक सवार छात्रों को डंपर ने मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, दो घायल

Sun, 19 Feb 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dumper collided with bike, student killed, two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में दोस्त के ममेरे भाई की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे बाइक सवार तीन छात्रों को गिट्टी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर एक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक और डंपर को पकड़ लिया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


महोबा के खजुरिहा पहरा गांव निवासी दीपक कुशवाहा (20) शहर के क्योटरा मोहल्ले में किराये का मकान में रहकर बजरंग इंटर कॉलेज में 11वीं पढ़ रहा था। शनिवार देर शाम वह देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में अपने दोस्त राहुल के ममेरे भाई शिवा के जन्मदिन समारोह में शामिल होने अपने सहपाठी पहरा गांव के अंकित (18) और हरिओम (19) के साथ गया था।
विज्ञापन


तीनों दोस्त रात में राहुल के घर में रुक गए। रविवार सुबह राहुल के घर से तीनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक हरिओम चला रहा था। रास्ते में महोखर बाईपास पर महोबा से गिट्टी लेकर कानपुर जा रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान दीपक की डंपर से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार हरिओम और अंकित गंभीररूप से घायल हो गए। हादसा होते देख ग्रामीणों और पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया। पुलिस ने शव और घायलों को एंबुलेंस और अपनी जीप से ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां से अंकित को कानपुर रेफर कर दिया गया। सीओ गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि हादसे के बाद चालक को उसके डंपर के साथ पकड़ लिया है। छात्र के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


हाईस्कूल 82 प्रतिशत अंकों के साथ किया था उत्तीर्ण
मृतक दीपक के पिता छोटेलाल ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। हाईस्कूल उसने 82 प्रतिशत अंंकों से उत्तीर्ण किया था। वह मजदूरी करते हैं। उन्हें उम्मीद थी कि उनका होनहार बेटा पढ़ लिखकर अफसर बनेगा, लेकिन उनकी मंशा पर पानी फिर गया। वह शुक्रवार को अपने गांव से बांदा आया था। पिता ने बताया कि वह कंचन पुरवा में अपनी मौसी के घर के पास किराये का कमरा लेना चाहता था। बेटे की मौत से मां कमला बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed