{"_id":"6706cd8239a42a85cf0a3cf7","slug":"due-to-the-entry-of-big-vehicles-there-was-a-four-hour-jam-at-chowk-bazar-intersection-banda-news-c-212-1-bnd1004-116686-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बड़े वाहनों के प्रवेश से चौक बाजार चौराहे पर लगा चार घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बड़े वाहनों के प्रवेश से चौक बाजार चौराहे पर लगा चार घंटे जाम
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बे के मुख्य चौक बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश से दोपहर भीषण जाम लग गया। नवरात्र की भीड़ और जाम के कारण दोपहिया, चार पहिया और बड़े वाहन चालक समेत एंबुलेंस जाम से चार घंटे तक कराहते रहे।
जाम की प्रमुख वजह चौक बाजार पर पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का ड्यूटी से नदारद रहना और बड़े वाहनों के बेसमय प्रवेश बताया जा रहा है। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे बांदा रोड, नरैनी रोड, स्टेशन रोड और बदौसा रोड सहित अन्य मार्गों पर जाम में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम लगने के करीब दो घंटे बाद सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
करीब चार घंटे तक जाम लगा रहने के कारण पैदल यात्री समेत वाहन चालक बेहद परेशान दिखाई दिए। इस दौरान नवरात्रि के त्योहार की चहल-पहल में भी बाधा आई और बाजार की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
चौक बाजार के व्यापारियों और आम जनता ने पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही पर रोष जताया है। य