फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Due to rivalry, the farmer was fired upon and beaten with the butt of the pistol.

Banda News: रंजिश में किसान पर झोंका फायर, तमंचे की बट से पीटा

Sat, 21 Oct 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Due to rivalry, the farmer was fired upon and beaten with the butt of the pistol.
नरैनी। पुरानी रंजिश को लेकर अपने खेत से साइकिल में चारा लेकर जा रहे व्यक्ति को गांव के ही दबंगों ने रोककर जान से मारने की नियत से बंदूक से फायर कर दिया। फायर से बचने पर उस पर तमंचे की बट मारकर मरणासन्न कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर एसपी के आदेश पर गिरवां पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के अमृतपुर खेरवा निवासी संतोष ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अक्तूबर को दोपहर वह अपने खेत से साइकिल में चारा लेकर घर आ रहा था। तभी पुरानी मारपीट की रंजिश को लेकर गांव के ही रामनरेश हाथ में अवैध एक नली बंदूक व उसके पुत्र कल्लू, रज्जू, राजा अपने-अपने हाथों में तमंचा लेकर गांव की पुलिया के पास उसकी साइकिल में बाइक से टक्कर मार कर गिरा दिया।
विज्ञापन

उक्त व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायर कर दिया। तमंचे की बट से हमला कर मरणासन्न कर दिया। प्रार्थी द्वारा गुहार लगा जाने पर पीछे से आ रहे भाई भगवानदीन, भतीजा कृष्ण कुमार व अन्य व्यक्ति आ गए। उन्होंने उसे बचाया। गिरवां पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर गिरवां पुलिस ने रामनरेश, कल्लू, रज्जू , राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed