फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Due to love affair, the young man committed suicide by hanging himself

Banda News: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने फंदा लगा कर ली खुदकुशी

Thu, 01 Aug 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Due to love affair, the young man committed suicide by hanging himself
बांदा। प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने दरवाजा बंद कर कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। देर शाम तक जब युवक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने रोशनदान से झांककर देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अतर्रा कस्बा के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी प्रकाश कबीर (19) ने बुधवार की शाम कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक दिल्ली में रहकर काम करता था। एक माह पूर्व ही वह अपने घर वापस लौटा था। मृतक की बहन मधु के मुताबिक घाटमनुपर में रहने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

दोपहर को प्रकाश ने बात करने के लिए मोबाइल नंबर लिया था। इसके बाद मोबाइल लेकर वह कमरे के अंदर घुस गया। देर शाम तक जब वह बाहर नहीं निकला तो उसके मोबाइल पर घंटी की गई, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। बाद में रोशनदान से देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर चीख-पुकार मच गई। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और नमूने लिए। अतर्रा कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने खुदकुशी की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed