{"_id":"66352646eab8b4b1a5041c87","slug":"due-to-depression-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-bnd1003-110105-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डिप्रेशन में आकर युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डिप्रेशन में आकर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डिप्रेशन के शिकार युवक ने गुरुवार की रात घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने भोपाल से बीटेक किया था और करीब साल भर से घर बैठा था। उसका लखनऊ से इलाज भी चल रहा था। पुलिस को शव के पास छह पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। उसने मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है।
अतर्रा कस्बे के संजय नगर मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय अनुरोध त्रिपाठी पुत्र अशोक त्रिपाठी गुरुवार की रात को तकरीबन आठ बजे तक वह अपने भतीजे लड्डू को दुलराता रहा और फिर छत में बने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने कमरे में पंखे के सहारे मोटी रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। । शुक्रवार की सुबह मां संतोष देवी बेटे को जगाने के लिए कमरे में पहुंची तो शव फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ीं।
शोर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना की खबर पाकर अतर्रा कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ताल की फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के चाचा आलोक त्रिपाठी और अनंत त्रिपाठी ने बताया कि दो वर्ष से उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने खुदकुशी का कोई कारण नहीं बताया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि डिप्रेशन के चलते युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
अनुरोध की तय हो चुकी थी शादी
चाचा अनंत त्रिपाठी ने बताया कि अनुरोध की शादी तय हो चुकी थी। ठंड के मौसम में शादी किए जाने की योजना थी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई राम बालक भोपाल में रहकर कंपटीनशन की तैयारी कर रहा है। एक वर्ष पूर्व अनुरोध भोपाल से बीटेक करने के बाद वापस आ गया था। पिता अशोक त्रिपाठी जूनियर विद्यालय तुर्रा में सहायक अध्यापक हैं।
आखिरी शब्द... किसी का कोई दोष नहीं, मैं जा रहा हूं
अनुरोध ने गुरुवार की रात को खुदकुशी करने से पहले नई कापी में छह पेज का सुसाइड नोट लिखा। अतर्रा कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा- मैं संगीत भी सुनता हूं तो अच्छा नहीं लगता है। दवाएं भी अच्छी नहीं लगतीं। छोटे भाई का ख्याल रखना। परेशान मत होना और मेरी तेरहवीं मत करना। इसके अलावा सुसाइड नोट में अनुरोध ने जो भी लिखा, उसमें परिवार के सदस्यों के लिए ही चिंता जाहिर की। सुसाइड नोट में पिता के लिए भी कुछ शब्द लिखे हैं। इसके साथ ही शादी के लिए लिखते हुए छोड़ा कि जब लड़की वाले पूछे तो कह देना कि शादी तो नहीं हुई, बस। सुसाइड नोट और मृतक का मोबाइल पुलिस के कब्जे में है।
यू ट्यूब में देखकर बनाया था अजीब सा फंदा
परिजनों ने बताया कि जिस फंदे से अनुरोध ने जान दी, उसकी रस्सी पंखे से चार बार लिपटी हुई थी। इसके अलावा उसमें इतनी गांठें थी कि उसे आसानी से खोला नहीं जा सकता था। रस्सी भी मोटी थी। वह अक्सर यू ट्यूब में इसी तरह के फंदे देखा करता था।