{"_id":"622b9443b96e591d9937b303","slug":"due-to-blast-at-mountain-damaged-occured-at-temple-banda-news-knp6851280197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ पर विस्फोट से मंदिर को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ पर विस्फोट से मंदिर को हुआ नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खत्री पहाड़। पहाड़ पर पट्टाधारक द्वारा मानक से अधिक विस्फोट कराने पर किशुन गुरु बाबा मंदिर को नुकसान पहुंच रहा है। पहाड़ में विस्फोट रोकने की मांग लेकर मंदिर के महंत नारदानंद महाराज और बद्री अलगादास महाराज के साथ ग्रामीणों ने मंदिर परिसर पर अनशन शुरू कर दिया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के मजरा पतरहा में पहाड़ पर किशुन गुरु बाबा का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के पास पहाड़ पट्टाधारक द्वारा विस्फोट कराने से मंदिर को क्षति पहुंच रही है। यहां हर साल मकर संक्रांति पर मेला और दंगल होता है। विस्फोट से कई बार पत्थर उछलकर मंदिर तक आते हैं।
श्रद्धालुओं के चुटहिल होने का खतरा रहता है। ग्रामीणों की नींद भी हराम हो रही है। कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अनशनकारियों में लखनलाल, नीलू अवस्थी, मिथुन, अनिल रैदास, प्रभुदयाल प्रजापति, चंद्रपाल कुशवाहा, अशोक तिवारी, परशुराम तिवारी, सुम्मा, धीरेंद्र आदि शामिल हैं।