{"_id":"648763d29789221f8d02eb16","slug":"drunk-farmer-killed-himself-by-consuming-poison-banda-news-c-12-1-282463-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नशे में किसान ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नशे में किसान ने जहर खाकर जान दी
Mon, 12 Jun 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
बांदा। नशे में घर आए किसान ने पिता और पत्नी से कहासुनी के बाद जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां देर रात 10 बजे के करीब उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी राजकुमार (35) रविवार की रात आठ बजे के करीब घर में शराब पीकर आया था। नशे में पिता श्यामलाल व पत्नी पुष्पा से शराब को लेकर कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां रात 10 बजे के करीब दम तोड़ दिया। घटना के समय मृतक का छोटा भाई और मां निमंत्रण में गए थे।
चचेरे भाई राकेश राजपूत ने बताया कि मृतक के पिता के पास छह बीघा जमीन है। दो भाई और एक बहन में वह बड़ा था। परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। शराब पीने का आदी था। रविवार की रात भी शराब पीकर घर आया था। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब को लेकर घर में विवाद होना बताया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।