फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drunk driver hanged himself to death

Banda News: शराब के नशे में ड्राइवर ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 12 Jul 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Drunk driver hanged himself to death

विज्ञापन

बांदा। शराब पीकर घर आए प्राइवेट ड्राइवर ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने घर में हंगामा भी किया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। मंगलवार को सुबह सात बजे भाई ने कमरे के बयाले से घुसकर दरवाजा खोला। तब उसका शव बाहर निकाला गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तालाब क्योटरा पहाड़ तले निवासी गुड्डू (25) सोमवार की रात नौ बजे करीब शराब पीकर घर आया था। घर में उसने हंगामा किया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। रात में किसी समय उसने कमरे में लकड़ी की मयारी से साफी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह सात बजे करीब छोटा भाई बलबीर ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कमरे के बयाले से झांका तो वह फंदे पर झूल रहा था। उसने अंदर जाकर दरवाजा खोला और शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझले भाई नंदू ने बताया कि तीन भाइयों में बड़ा था। घर में पत्नी छोटबाई व दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मृतक प्राइवेट में गाड़ी चलाने का काम करता था। शराब का आदी था। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक शराब के नशे का आदी था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed