फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drug addicted teenager commits suicide by hanging herself

Banda News: नशे की लती किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 27 May 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drug addicted teenager commits suicide by hanging herself
बांदा। नशे की लती किशोरी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपनी मां और भाई को एक कमरे में बंद किया था। पुलिस ने पड़ोसी के घर से किशोरी के घर में प्रवेश कर शव को कब्जे में लिया। फिलहाल परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम काॅलोनी हरदौली निवासी काजल (15) ने रविवार की शाम अपने घर में साड़ी से पंखे के हुक में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पहले काजल का अपनी मां और भाई से नशे को लेकर ही विवाद हुआ। इस पर काजल ने दोनों को घसीटकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने किसी तरह पड़ोसियों को और फिर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस पड़ोसियों के मकान के रास्ते से ही काजल के घर में दाखिल हुई और मां- भाई को कमरे से निकालने के बाद शव को कब्जे में लिया। मां गुड़िया ने बताया कि पति हरिश्चंद्र की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। दूसरों के घरों में चौका बर्तन करते बच्चों का पेट पाल रही है। मां ने बताया कि बेटी गलत संगत में पड़कर नशे (ड्रग) की आदी हो गई थी। कई बार मना करने के बाद भी उसकी नशे की लत थी कि छूटने का नाम नहीं ले रही है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि परिजन घटना का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन भी शराब की लती थी
परिजनों ने बताया कि काजल की बड़ी बहन लच्छो भी नशे की लती हो गई थी। उसे शराब की लत गई थी। इस कदर लती हो गई थी, उसका लीवर तक खराब हो गया। इसके चलते साल भर पहले लच्छो की भी मौत हो गई थी। चर्चा है कि मां गुड़िया भी शराब की लती है।


दोनों बहनों ने छोड़ दी थी पढ़ाई
इलाकाई लोगों की मानें तो लच्छो और काजल दोनों ने काफी समय पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी। कॉलोनी के आवारा लड़कों के साथ भी वे अक्सर देखी जाती थी। हो सकता है कि नशे की लत दोनों को वहीं से लगी हो। बता दें कि कांशीराम कॉलोनी नशेबाजों का गढ़ सा है। जहां शराब से लेकर ड्रग्स सभी तरह का नशा आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed