{"_id":"6727bcc0e7c4a41b560410a9","slug":"driver-dies-after-being-crushed-when-tractor-overturns-banda-news-c-212-1-sknp1006-117609-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत
विज्ञापन
बांदा। पूजा करने के लिए ट्रैक्टर लेकर आ रहे चालक का अचानक संतुलन बिगड़ जाने से ट्रैक्टर पलट गया, उसमें दबकर युवक की मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी विक्रम सिंह (32) भाई दूज के दिन रविवार को सुबह अपना ट्रैक्टर लेने ग्योड़ी बाबा मोहल्ले गया था। वहां से ट्रैक्टर लेकर वापस घर आ रहा था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर पलट जाने से उसकी दबकर मौत हो गई। साले शिवमंगल सिंह ने बताया कि विक्रम के पास ट्रैक्टर था। वह बालू ढुलाई में ट्रैक्टर लगाए था।
भाई दूज के दिन ट्रैक्टर की पूजा करनी थी, इसलिए वह ट्रैक्टर लेने गया था। घर में पत्नी रचना सिंह व एक पुत्र एक पुत्री है। विक्रम मूलत: देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव के रहने वाले थे। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।