फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DRCA-B team beat A by eight runs

डीआरसीए-बी टीम ने ए को आठ रन से हराया

Thu, 22 Oct 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
DRCA-B team beat A by eight runs
खिलाड़ियों से परिचय लेते शारिक नियाजी उर्फ शेखू। साथ में चंद्रमौलि भारद्वाज। - फोटो : BANDA
बांदा। डीआर क्रिकेट एकेडमी (डीआरसीए) के तत्वावधान में गुरुवार को जीआईसी ग्राउंड में जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट का अभ्यास मैच हुआ।
विज्ञापन

पहले मैच में डीआरसीए की बी टीम के कप्तान सलमान हाशमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 177 रन बनाए। डीआरसीए की बी टीम के बल्लेबाज हर्षित यादव ने 30, शिवम साहू ने 45 और कप्तान सलमान हाशमी ने 59 रन बनाए। ए टीम के गेंदबाज अभिषेक तोमर ने 4 और अखिल द्विवेदी ने 3 विकेट लिए।
178 रनों का लक्ष्य लेकर पिच पर आई ए टीम रोमांचक खेल में 169 रनों पर आल आउट हो गई। बल्लेबाज अभिषेक यादव ने शानदार 80 रन और रवि कुमार ने 29 रन बनाए। बी टीम के गेंदबाज सुमित कुशवाहा, स्कंद भारद्वाज और कप्तान सलमान हाशमी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

बी टीम ने ए टीम को आठ रनों से पराजित कर दिया। मैन ऑफ द मैच अभिषेक यादव को घोषित किया गया। इसके पूर्व मैच की शुरुआत वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी शारिक नियाजी शेखू ने खिलाड़ियों से परिचय लेने की रस्म के साथ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेडमी चेयरमैन चंद्रमौलि भारद्वाज, कोच शिव प्रताप सिंह, समर प्रताप सिंह, राहुल सिंह, रेहान खां, मनोज मिश्रा, आदिल अहमद, मुबीन खां, तरुण नंदा, मोहित सिंह, मिथलेश सिंह और कोच जितेंद्र यादव भी उपस्थित रहे। अंपायर मोहित सिंह और मिथलेश सिंह व स्कोरर विजय राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed