फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   dowry Greedy killed wife

प्रेम विवाह कर दहेज के लिए मार डाला

Wed, 08 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 08 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
dowry Greedy killed wife

प्रेम का ढोंग रचकर युवती से शादी रचाई फिर दहेज की डिमांड पूरी न होने पर उसे मार डाला। झांसी एसपी के आदेश पर मऊरानीपुर पुलिस ने रिपोर्ट तो लिख ली लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। बेबस पिता अफसरों की चौखटों के चक्कर काट रहा है। अब उसने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों और गृह मंत्रालय से की है।

विज्ञापन


मामला बांदा के कालूकुआं मोहल्ले से जुड़ा है। रामसनेही सोनी की बेटी रेखा को मऊरानीपुर (झांसी) निवासी अजय सोनी ने अपने प्रेम जाल में फांस लिया। 11 फरवरी 2008 को वह रेखा को भगा ले गया। इसकी रिपोर्ट बांदा कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


बाद में कोर्ट में रेखा ने खुद को बालिग और अपनी मर्जी से शादी की बात कही। कोर्ट ने रेखा को अजय के साथ जाने की अनुमति दे दी। रामसनेही के मुताबिक करीब दो साल तक अजय ने रेखा को अच्छी तरह रखा फिर वह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा ने कई बार फोन पर बताया कि ससुरालीजन 5 लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं। 9 जून को सुबह रेखा के पति अजय का फोन आया कि रेखा लापता है। वे मऊरानीपुर पहुंचे तो अजय के घरवालों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

झांसी एसपी के आदेश पर 30 जून को मऊरानीपुर कोतवाली में पति अजय सोनी, ससुर लक्ष्मण दास और अजय के भाई विजय व सुनील (निवासीगण मऊरानीपुर) के विरुद्ध धारा 498 ए, 304 बी और 201 के रिपोर्ट दर्ज की गई।


एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। रेखा के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को गायब कराने में पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। पिता ने मंगलवार को प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और गृह मंत्रालय को प्रार्थनापत्र भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed