फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dominance of students of Ashram Vidya Vidyalaya in science exhibition

Banda News: विज्ञान प्रदर्शनी में आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रों का दबदबा

Tue, 14 Oct 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dominance of students of Ashram Vidya Vidyalaya in science exhibition
फोटो - 21 विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों के माॅडल को देखते हुए पालिकाध्यक्ष, बीएसए व अन्य। स्रोत

विज्ञापन
बांदा। समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत सोमवार को शहर के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय विज्ञान एवं टीएलएम प्रदर्शनी आयोजित हुई। कार्यक्रम में विकसित भारत 2025 बिल्डथान का सजीव प्रसारण कर छात्रों को मार्गदर्शित किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी में मंडल के बांदा, हमीरपुर, महोबा व चित्रकूट जनपदों के जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उन्होंने अपने मॉडलों का प्रदर्शन कर निर्णायकों को उनके विषय में जानकारी दी। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज मौदहा के छात्र आशीष कुमार व प्रिंस के मॉडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

वहीं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हरदौली बांदा के अरुण कुमार व समीर कुमार को द्वितीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में राजकीय आश्रम पद्धति हरदौली के ही छात्र मोहित व आशीष प्रथम आए। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर कर्वी के मृत्युंजय व अभिजीत के मॉडल को दूसरा स्थान मिला। इसी प्रकार टीएलएम प्रदर्शनी में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मनोज अस्थाना, विजय कुमार, सलमान करीम, महेश शुक्ला, अर्चना शुक्ला, रंजीत अग्रवाल, अखिलेश शुक्ला, मनीष द्विवेदी, राकेश वर्मा निर्णायक की भूमिका में रहे। विकसित भारत बिल्डथान में भाजपा अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सभी से स्वदेशी अपनाने की अपील की। इस दौरान बीएसए अव्यक्तराम त्रिपाठी, डाॅयट प्राचार्य डॉ. दयानिधान, मेजर मिथलेश पांडेय, पालिका अध्यक्ष मालती बासू, राजकुमार राज, रजत सेठ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक विमल त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed