फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Doli Bhoomi Girat Dasakandhar, Gunja Jai Shri Ram

Banda News: डोली भूमि गिरत दसकंधर, गूंजा जय श्रीराम

Mon, 23 Oct 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Doli Bhoomi Girat Dasakandhar, Gunja Jai Shri Ram
बांदा। ‘डोली भूमि गिरत दसकंधर, क्षुभित सिंधु सर दिग्गज भूधर... की चौपाई गंूजी और श्रीराम ने रावण को धराशाई कर दिया। रावण के धड़ाम होते ही चौतरफा जय-जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। इसके साथ रावण के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। परंपरा के साथ शहर में पहले दिन का विजयदशमी का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन


सोमवार को प्रागीतालाब रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। सूरज ढ़लते के कुछ पहले प्रतीकात्मक श्रीराम-रावण युद्ध शुरू हुआ। राम के हाथों रावण मारा गया। रावण वध के साथ ही दर्शकों की तालियां व जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। रावण के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। पटाखों की आवाज से आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शहर सहित आसपास के गांवों के तमाम लोग मंचन देखने के लिए जमा हुए थे। श्रीराम-लक्ष्मण की विजय यात्रा प्रागीतालाब मैदान से शहर के लिए रवाना हो गई। बाजे-गाजे के साथ जगह-जगह पर श्रीराम सहित लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन और माता सीता, बजरंग बली हनुमान की आरती उतारी गई। उधर, दशहरा मिलन घर-घर शुरू हो गया। निम्नीपार, फूटाकुआं, खिन्नी नाका, अवस्थी ढ़ाल, छोटी बाजार, मढिय़ा नाका आदि मोहल्लों में दशहरा मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अलीगंज रामलीला में श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन होगा। दूसरे दिन अलीगंज, अतर्रा चुग्गी, बाबूलाल चौराहा, छावनी, गूलर नाका आदि मोहल्लों में दशहरा मिलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed