{"_id":"63cadf181aa3bc12275d151d","slug":"dog-injured-eight-people-in-six-hours-banda-news-knp739860686-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कुत्ते ने छह घंटे में आठ लोगों को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कुत्ते ने छह घंटे में आठ लोगों को घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के नेढ़ुवा गांव में खूंखार आवारा कुत्ते ने छह घंटे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे आतंकित ग्रामीणों ने एकजुट होकर लाठी डंडों से पीटकर उसे मार डाला। सभी ने सीएचसी में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए हैं।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नेढ़ुवा गांव में एक आवारा कुत्ता कई दिन से हमला कर रहा था। शुक्रवार को कुत्ते ने करीब छह घंटे एक के बाद एक आठ लोगों पर हमला कर मुंह व पंजों से घायल कर दिया। सुबह करीब सात बजे सबसे पहले कुत्ते शौच करने जा रहे गांव निवासी ऋषि कुमार (32) पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वह गलियों में घूमने लगा। इस दौरान उसने सात अन्य लोगों पर भी हमला कर घायल कर दिया।
कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों ने अपने बच्चों को घरों में बंद कर लिया। इसके बाद एकजुट हुए ग्रामीणों ने लाठी डंडों से लैस होकर कुत्ते को घेर लिया और पीट पीट कर मार डाला। शव गांव के बाहर फेंक दिया। कुत्ते के हमले में गांव निवासी महेश (39), लवलेश (26) , मांसी (04) , राजाबाबू (21), ललिता (28) , राधा (7), राधिका (05) घायल हो गया। परिजन ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज का इंजेक्शन लगवाया है। डॉ. धर्मराज प्रजापति ने बताया कुत्ते के हमले में घायल सभी लोग खतरे से बाहर हैं।