फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Doctors and their colleagues beat up the relatives with punches and kicks

Banda News: डॉक्टर और सहयोगियों ने तीमारदारों को लात-घूंसों से पीटा

Sun, 16 Jun 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Doctors and their colleagues beat up the relatives with punches and kicks
बांदा। घरेलू कलह में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला को लेकर जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर पहुंचे तीमारदारों के साथ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और सहयोगियों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि ट्राॅमा सेंटर के बगल में स्थित खाली पड़ी चौकी में ले जाकर मारपीट की गई। घटना को लेकर पीड़ित तीमारदारों ने राज्यमंत्री रामकेश निषाद और जिलाधिकारी से शिकायत की। मौके पर पहुंचे सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से ट्राॅमा सेंटर से डॉक्टर ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही कमेटी से जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव के नीबिया पुरवा निवासी कमलिया (50) ने घरेलू कलह के चलते शनिवार को दोपहर घर में फंदा लगा लिया। परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे थे। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शाम पांच बजे करीब ड्यूटी में तैनात ईएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान महिला का देवर शिवशंकर (24) दो बार डॉक्टर के पास महिला को देखने के लिए पहुंचा। इस पर ड्यूटी में तैनात डाॅ. प्रदीप गुप्ता से उसकी बहस हो गई।
विज्ञापन

शिवशंकर का आरोप है कि डॉक्टर ने अपने चेंबर में उसे पकड़ लिया। उसके बाद डॉक्टर और उसके सहयोगियों ने उसको लात-घूंसों से मारा पीटा। उसके बाद उसे पकड़कर ट्राॅमा सेंटर के बगल में खाली पड़ी पुलिस चौकी में ले गए। उसे बचाने दौड़ी रिश्तेदार सीमा (35) व ननकी देवी (35) को भी चौकी में बंदकर लात-घूसों से पीटा। घटना की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई। मारपीट से आहत परिजनों ने राज्यमंत्री रामकेश निषाद व डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल से शिकायत की। डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मौके पर पहुंचकर जांच की है। ईएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता को ट्रामा सेंटर की ड्यूटी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। कमेटी गठित कर जांच की जा रही है। -डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ, बांदा।


महिला को मैंने भर्ती कर लिया था। उसका इलाज भी चल रहा है। इस बीच उसके रिश्तेदार आकर मरीज बार-बार देखने की बात कहने लगे। इलाज चलने की बात बताने पर भी वह अभद्रता पर उतारू हो गए। उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया गया।-डॉ. प्रदीप गुप्ता,
ईएमओ, ट्राॅमा सेंटर।
जिला अस्पताल में हुई घटना में अब तक परिजनों की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्राॅमा सेंटर में पुलिस तैनात की गई है। -अनूप दुबे, शहर कोतवाल, बांदा।


चार घंटे तक परिजनों ने किया हंगामा,निलंबन की मांग पर अड़े
बांदा। मारपीट का शिकार शिवशंकर व उनके परिजन डॉक्टर को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर अड़ गए। कहा कि उनकी नहीं सुनी गई तो वह अस्पताल परिसर में अनशन करेंगे। ईएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता ने फोन करके कोतवाली पुलिस को बुला लिया। कोतवाली से आए दरोगा व सिपाही उन्हें समझाने-बुझाने में लगे रहे। शिवशंकर व उनके परिजन किसी भी दशा में मानने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने मंत्री रामकेश निषाद व डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल से डॉक्टर को निलंबित किए जाने की मांग की है। जिला अस्पताल में यह हंगामा चार घंटे तक चलता रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed