फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Doctor Khalil could not expelled SP memorandum

सपा से निष्कासित डॉ.खलील नहीं दे पाए ज्ञापन

Thu, 12 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 12 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Doctor Khalil could not expelled SP memorandum

एक दिन पूर्व सपा से निकाले गए डॉ.खलील अहमद मुख्यमंत्री को ज्ञापन नहीं दे सके। वह जन सभा में सपाइयों के साथ डटे रहे। उन्होंने अपने गले में सपाई झंडे वाली साफी डाल रखी थी। वह मुख्यमंत्री को कोई ज्ञापन देना चाहते थे।

विज्ञापन


ज्ञापन हाथ में लेकर लहराने लगे। इसी बीच किसी ने ज्ञापन छीन लिया। डॉ.खलील और उनके समर्थकों ने घोषणा की थी कि वह अपने साथ हुई बदसुलूकी की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे लेकिन ऐसा कोई कारनामा वह अंजाम नहीं दे पाए। समर्थकों के साथ पूरे समय जनसभा में मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉ.यदुनाथ को सीएम ने सराहा, उनके गांव में फूला देवी बेसहारा
बांदा। मुख्यमंत्री के साथ लखनऊ से हेलीकाप्टर पर आए और पूरे समय मंच पर रहे तथा मुख्यमंत्री द्वारा खूब सराहे गए डॉ.यदुनाथ सिंह (सिडनी) के पैतृक गांव बड़ोखर खुर्द में चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठी कैंसर पीड़ित फूला देवी की बात किसी ने मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में गरीबों के इलाज के लिए सरकार से भरपूर सहायता का भरोसा दिलाया। यहां तक कहा कि गरीब अपने इलाज के लिए उन्हें सिर्फ एक चिट्ठी भेज दें।


उधर, डॉ.यदुनाथ सिंह की तारीफ में कहा कि वह सिडनी से उनके कार्यक्रम में आए हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि मेडिकल कॉलेज में अपनी टीम के साथ गरीबों का इलाज करें। इस पर डॉ.यदुनाथ ने ऐसा ही करने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed