फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Do this work in the future, illuminate society and country

भविष्य में भी ऐसा करें काम, रोशन हो समाज और देश का नाम

Wed, 09 Sep 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Do this work in the future, illuminate society and country
गीत प्रस्तुत करती अंजली वर्मा। - फोटो : BANDA
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल जिले में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं मेडल, प्रशस्तिपत्र के साथ पुरस्कार पाकर उल्लास और जोश से लबरेज हो गए। सम्मान प्रदान कर डीएम अमित सिंह बंसल ने कहा कि भविष्य में ऐसा कार्य करें, जिससे समाज और देश में नाम रोशन हो। इंटर में चार और हाईस्कूल में तीन मेधावी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को मंडलायुक्त के सरकारी आवास में ‘अमर उजाला’ के तत्वावधान में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में इस वर्ष के बोर्ड परीक्षा टॉपर्स (प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले) छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें अमर उजाला द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र और सामान्य ज्ञान व अन्य ज्ञानवर्धक सामग्री से भरपूर पुस्तक ईयर बुक प्रदान की गई।
विज्ञापन

डीएम ने अमर उजाला के हर वर्ष होने वाले इस आयोजन को सराहा। मेधावियों से कहा कि उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई है। भविष्य में जो भी करें उसमें यह ध्यान रहे कि अपने समाज और देश के लिए क्या कर रहे हैं? इस सोच से सफलता मिलेगी साथ ही देश के जिम्मेदार नागरिक कहलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने कहा कि अमर उजाला के इस आयोजन से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा पैदा होगी। अन्य बच्चे भी प्रेरणा लेंगे। मेधावियों से कहा कि यह सोच बनाएं कि उनका हर काम देश व समाज हित में हो। कोई ऐसा काम न करें जिससे गलत संदेश जाए। डीआईओएस ने अमर उजाला के पिछले वर्षों आयोजनों का जिक्र करते हुए सराहनीय बताया।
समारोह की शुरुआत एसीडी स्टूडियो की निर्देशक निशा गुप्ता के निर्देशन में बालिका अमायरा के नृत्य के साथ गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुई। छात्रा अंजली वर्मा ने गीत पेश किया। ऑर्गन पर साथ योगेश सोनी (कीबोर्ड प्लेयर), योगेंद्र सोनी (वीडियो ग्राफर) ने दिया। कार्यक्रम का समापन अंजली के प्रस्तुत राष्ट्रगान से हुआ।
इससे पहले डीएम (मुख्य अतिथि) को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। ब्यूरो प्रमुख ने अमर उजाला के सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यों का संक्षिप्त परिचय दिया। समापन पर आभार जताया।
मेधावियों के साथ उनके अभिभावक भी थे। इनमें राजेंद्र प्रसाद (बबेरू), नंदकिशोर व बृजमोहन सिंह (अतर्रा), दिनेश कुमार (बबेरू), ममता देवी व रजनीश (अतर्रा), सयन गुप्ता (बबेरू) और मानसी भारद्वाज (बांदा) शामिल रहीं। समारोह में उपस्थित मेधावियों और उनके अभिभावकों को वरिष्ठ चिकित्सक डा. मोहम्मद रफीक ने मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराए।
मां तुझे प्रणाम के प्रतिभागी को भी सम्मान
बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित आजादी की थीम पर इस वर्ष फैंसी ड्रेस, चित्रकला और लेखन और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में प्रतिभागी बालक-बालिकाएं शामिल हुए।
बांदा शहर के शंकर नगर कालूकुआं निवासी कक्षा 7वीं के छात्र मयंक कुमार सोनी पुत्र प्रेमचंद्र सोनी का पोस्टर (चित्रकला) चयनित किया गया। बुधवार को मंडलायुक्त आवास में आयोजित अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मयंक को भी डीएम अमित सिंह बंसल ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने भी सराहा।

समारोह में सम्मानित किए गए मेधावी छात्र-छात्राएं-
इंटरमीडिएट
1. पीहू कसौंधन (विद्या मंदिर इंटर कालेज, बबेरू)- 88 प्रतिशत, जिला टॉपर
2. आयुष त्रिपाठी (तथागत ज्ञानस्थली कालेज, अतर्रा)- 86.60 प्रतिशत, द्वितीय स्थान
3. प्रतिभा सिंह (हिंदू इंटर कालेज, अतर्रा)- 86.60 प्रतिशत, द्वितीय स्थान
4. अभिषेक कुमार (जेपी शर्मा इंटर कालेज, बबेरू)- 86.20 प्रतिशत, तृतीय स्थान
हाईस्कूल
1. आलोक गुप्ता (तथागत ज्ञानस्थली, अतर्रा)- 91.83 प्रतिशत, जिला टॉपर
2. विनीत कुमार गुप्ता (एचपी सिंगरौर इंटर कालेज, बबेरू)- 91.67 प्रतिशत, द्वितीय स्थान
3. कुमारी स्नेहा भारद्वाज (सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, इंटर कालेज, बांदा)- 91.17 प्रतिशत, तृतीय स्थान

सम्मान समारोह में उपस्थित मेधावी छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक।

सम्मान समारोह में उपस्थित मेधावी छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक।- फोटो : BANDA

मां तुझे प्रणाम प्रतियोगिता में बांदा के इकलौते विजेता प्रतिभागी मयंक को प्रशस्ति पत्र और तोहफा

मां तुझे प्रणाम प्रतियोगिता में बांदा के इकलौते विजेता प्रतिभागी मयंक को प्रशस्ति पत्र और तोहफा- फोटो : BANDA

गणेश वंदना में नृत्य पेश करती कु.अमायरा।

गणेश वंदना में नृत्य पेश करती कु.अमायरा।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed