{"_id":"68409639bef533fd52097436","slug":"do-not-share-otp-do-not-receive-unknown-video-calls-banda-news-c-212-1-sknp1006-127629-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ओटीपी साझा न करें, अनजान वीडियो कॉल न करें रिसीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ओटीपी साझा न करें, अनजान वीडियो कॉल न करें रिसीव
विज्ञापन
बांदा। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं व आमजन को साइबर क्राइम से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया।
पुलिस ने ओटीपी किसी व्यक्ति को साझा न करने, अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करने, लॉटरी-ईनाम के कॉल, मैसेज के फ्राड होने की सम्भावना होने, अनजान व्यक्ति को यूपीआई पिन न बताने, किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप (जैसे एनी डेस्क, क्वीक सपोर्ट, टीमव्यूवर, स्क्रीन मिरर आदि) अपने फोन में कभी भी इंस्टाल न करने, सोशल नेटवर्किग साइट पर होने वाले फ्राड की जानकारी दी। साइबर अपराध से तत्काल सुरक्षा व शिकायत दर्ज के लिए साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान की गयी वेवसाइट की भी जानकारी दी गई। साइबर अपराध व उनसे बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया व बताया गया कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सुरक्षित व सावधानी पूर्वक उपयोग करें। किसी के बहकावें में न आकर अपनी फोटो व गोपनीय जानकारी कभी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।