{"_id":"5f8c7dd18ebc3ec5ed5ab488","slug":"do-not-judge-women-less-than-men-banda-news-knp5892906158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का आंकलन पुरुषों से कम न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का आंकलन पुरुषों से कम न करें
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण विषय पर महिला प्रधानाचार्यों की बैठक संबोधित करतीं जनपद नोडल अधिकारी व डीआईजी (?
- फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के लिए शासन से नामित नोडल आईपीएस आफीसर पुष्पांजलि (डीआईजी, रेलवे) ने कहा है कि महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना रखी जानी चाहिए। उनका पुरुषों से कम आंकलन न करें। महिला ही सृष्टि की रचना करती है। उसके बिना कोई कार्य सफलतापूर्वक नहीं हो सकता।
रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले की महिला प्रधानाचार्यों की बैठक को संबोधित करते हुए नोडल आफीसर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शक्ति मिशन 180 दिन चलेगा। इसमें महिलाओं और बेटियों के प्रति जनजागरुकता के विभिन्न आयोजन कराए जाएंगे।
प्रधानाचार्यों से कहा कि महिला सशक्तीकरण पर महिलाओं को जागरुक और प्रेरित करें। इस बैठक में डीएम आनंद कुमार सिंह, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीआईओएस विनोद कुमार सिंह सहित कालेजों की महिला प्रधानाचार्य, प्रबंधक और स्वयंसेवी संस्थाओं की महिला सदस्य शामिल रहीं।
विज्ञापन
उधर, मिशन शक्ति के अभियान में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेबिनार के जरिये महिलाओं से संवाद किया। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में महिला ग्राम प्रधान अनुराधा अवस्थी (कनवारा), रेखा देवी (मूंगुस) और सुमित्रा श्रीवास (महुई) तथा नामित सभासद सुनीता विश्वकर्मा और पार्वती गुप्ता शामिल रहीं। नोडल अधिकारी पुष्पांजली (डीआईजी) सहित डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ, बीएसए आदि भी वेबिनार में उपस्थित रहे।