फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM, who runs the front of the shovel missing

डीएम के सामने फावड़ा चलाने वाले नदारद

Thu, 09 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 09 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM, who runs the front of the shovel missing
नवाब टैंक के घाटों पर सफाई कर्मियों द्वारा निकालकर फेंकी गई घास। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ऐतिहासिक नवाब टैंक की सफाई में डीएम के फावड़ा संभालते ही घाटों का कचरा फेंकने में तन-मन से जुट गए अधिकारी और कर्मचारी डीएम के पीठ फेरते ही नदारद हो गए। सफाई का काम अधूरा रह गया। घाटों पर पानी से निकाली गई घास के ढेर लगे हैं। उनमें सड़ांध फैलने लगी है। नगर पालिका के मुट्ठी भर सफाई कर्मी चंद घंटे सफाई की रस्म अदायगी कर चले जाते हैं।

विज्ञापन


तीन दिन पहले डीएम योगेश कुमार खुद नवाब टैंक की सफाई में जुट गए थे। उनके हाथ में फावड़ा और घाटों का कचरा देखा तो उनके इर्दगिर्द मौजूद अधिकारियों को भी शर्म आ गई। वे भी सफाई में जुट गए। नगर पालिका और पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मियों की लंबी फौज भी जुटी नजर आई।
विज्ञापन


इस दिन युद्ध स्तर पर सफाई का काम चला, लेकिन कई सालों से सफाई न होने से गंदगी से पटे पड़े तालाब में यह एक दिन की सफाई नाकाफी थी। उधर, डीएम का काफिला तालाब से विदा हुआ और सफाई का काम भी ठप हो गया। अब हालत यह है कि सिर्फ रस्म अदायगी हो रही है। पानी से निकाली गई घास और कचरा घाटों पर पड़ा हुआ सड़ांध मार रहा है। स्नान करने आने वालों को नाक में कपड़ा रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर 12 बजे नगर पालिका के गिनेचुने सफाई कर्मी सफाई की रस्म अदायगी करते रहे। पंचायती राज विभाग का एक भी सफाई कर्मी नजर नहीं आया। लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी सुबह मात्र घंटेभर के लिए आकर रस्म अदायगी करके चले जाते हैं। उधर, इस बारे में नगर पालिका सफाई निरीक्षक हरीशंकर निरंजन ने कहा कि रमजान के मद्देनजर शहर के अन्य इलाकों में भी विशेष सफाई चल रही है। ऐसे में सफाई कर्मियों को खाली नवाब टैंक के अलावा शहर में भी लगाना पड़ रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed