{"_id":"6a9efed4e57f38eabc07dcb7","slug":"dm-upset-over-prescription-of-medicines-from-outside-orders-issuance-of-notice-for-negligence-banda-news-c-12-1-knp1100-1643483-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाहर की दवा लिखने पर डीएम नाराज, लापरवाही पर नोटिस के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाहर की दवा लिखने पर डीएम नाराज, लापरवाही पर नोटिस के आदेश
Mon, 07 Sep 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जिला स्वास्थ्य समिति एवं शासी निकाय की बैठक में जिलाधिकारी अमित आसेरी ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और मरीजों को बाहर की दवा लिखने के मामले में सख्त रुख अपनाया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। शिकायत मिलने और पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल महिला व पुरुष और मेडिकल कॉलेज में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर से दवा लिखना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में शिकायत की जांच कर साक्ष्य मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में आशा, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के काम का नियमित सर्वे और अनुश्रवण कराने के निर्देश दिए गए। कार्य में रुचि न लेने या दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं करने वाले कर्मियों की सूची तैयार कर कार्रवाई के लिए प्रस्तुत करने को कहा गया।
जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण तलब
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों और प्रगति रिपोर्ट की गुणवत्ता पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। डीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, कार्य की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर बीसीपीएम आलोक तिवारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह व अन्य चिकित्साधीक्षक मौजूद रहे।