{"_id":"6aecc8b0a7dea9e8f00b1d2c","slug":"dm-orders-inquiry-into-the-mp-crusher-case-involving-the-tehsildar-banda-news-c-212-1-bnd1020-154372-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तहसीलदार के एमपी क्रशर मामले में डीएम ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तहसीलदार के एमपी क्रशर मामले में डीएम ने बैठाई जांच
विज्ञापन
- तहसीलदार को अतर्रा से बबेरू किया गया स्थानांतरण
- डीएम बोले- काम प्रभावित न हो, इसलिए लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। मध्य प्रदेश के सतना जिले में ओवरलोड डंपर का पीछा करते हुए क्रशर में पहुंचे तहसीलदार अतर्रा महेंद्र त्रिपाठी के मामले में डीएम अमित आसेरी ने जांच बैठा दी है। उन्होंने वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट तलब की है।
डीएम अमित आसेरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार का स्थानांतरण भी कर दिया गया है। उन्हें अतर्रा से हटाकर बबेरू भेजा गया है। यह स्थानांतरण केवल इसलिए किया गया है, ताकि प्रकरण की वजह से प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों और व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे। अब एसडीएम अतर्रा की रिपोर्ट पर ही पूरा दारोमदार है। शनिवार रात ओवरलोड डंपर का पीछा करते हुए तहसीलदार महेंद्र त्रिपाठी मध्य प्रदेश के सतना के घियामऊ स्थित क्रशर में पहुंच गए थे। बुधवार को घटना के वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। वीडियो में क्रशर परिसर में डंपर पलटा और तहसीलदार की गाड़ी को रोकने के लिए लोग शोर मचाते नजर आए थे। वहीं तहसीलदार की ओर से डंपर चालक पर गाड़ी में टक्कर मारने के बाद भागने का आरोप लगाया गया था।