फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM inspected training of women's groups

महिला समूहों के प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 17 Jun 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
DM inspected training of women's groups
आईटीआई में उपकरण देखते डीएम अमित सिंह बंसल। - फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों के चलाए जा रहे 15 दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को डीएम अमित सिंह बंसल ने जायजा लिया। राजकीय आईटीआई में चल रहे प्रशिक्षण में बड़ोखर खुर्द ब्लाक की 25 महिलाएं एलईडी बल्व बनाने का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

आयोजक एनआरएलएम डिप्टी कमिश्नर करुणाकरन शंकर पांडेय ने डीएम को प्रशिक्षण के बारे में जानकारियां दीं। डीएम ने ट्रेनर जगमोहन लाल से एलईडी बल्व के बारे में जानकारियां लीं। निर्माण के बाद इनकी बाजार में खपत के बारे में पूछा। निरीक्षण में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षार्थी महिलाओं से कहा कि यह काम घर बैठे भी कर रोजगार हासिल कर सकती हैं। निरीक्षण में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, आईटीआई प्रधानाचार्य राकेश कुमार मौर्य, फोरमैन प्रेम कुमार सहित शालिनी जैन, अशोक राज आदि शामिल रहे। डीएम ने आईटीआई के वर्कशाप का भी निरीक्षण किया और यहां लगी मशीनों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed