फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM found three doctors missing from the hospital, salaries stopped

Banda News: मंडल को मिले 1344 ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से मिलेगी निजात

Tue, 16 Apr 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
DM found three doctors missing from the hospital, salaries stopped
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि ट्रांसफर फुंकने पर अब ज्यादा दिन परेशानी नहीं होगी। बिजली विभाग को सूचना देने पर ट्रांसफार्मर तत्काल बदलवाया जाएगा। इसके लिए शासन ने मंडल के चारों जिलों को 1344 नए ट्रांसफार्मर दिए हैं।
विज्ञापन

शासन से शहर में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं। कहीं पर भी यदि कोई ट्रांसफार्मर फुंकता है तो उसे तत्काल बदलवाएं, लेकिन फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती थी। मौजूदा समय मंडल के चारों जिलों में हर रोज 20 से 25 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। फुंका ट्रांसफार्मर बदलने में विभाग को पखवारे भर का समय लगता है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा में गर्मी बढ़ने के साथ ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर धड़ाम हो रहे हैं। फाल्ट से निजात दिलाने के लिए रिवैंप योजना से करीब ढाई करोड़ रुपये से शहर क्षेत्र में एलटी लाइन बदलने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य एक वर्ष से चल रहा है। वहीं बिजली विभाग ने मंडल को कटौती मुक्त रखने के लिए अलग-अलग क्षमता के 1344 नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की है। इनमें बांदा में 437, चित्रकूट में 261, महोबा में 239 व हमीरपुर में 371 ट्रांसफार्मर दिए गए हैं। ताकि कहीं भी ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत मिलने पर तत्काल बदला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



अप्रैल में ही दगा दे गए 20-25 ट्रांसफार्मर

अप्रैल से ही गर्मी का प्रभाव ज्यादा होने के कारण ट्रांसफार्मर लगातार फुंक रहे हैं। इस समय मंडल में 20-25 ट्रांसफार्मर फुंकने का औसत है। अधिकारियों के मुताबिक एक ट्रांसफार्मर मरम्मत होने में 20 से 80 हजार रुपये तक का खर्च आता है। इस तरह हर रोज दस से 12 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।

जेई और 1912 पर करें शिकायत

शहर व ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति में अपने क्षेत्र के संबंधित अवर अभियंता के सरकारी मोबाइल नंबर पर या फिर हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत करें। ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे में फुंका ट्रांसफार्मर बदलने का प्रावधान है, जबकि शहरी क्षेत्र में यदि ट्रांसफार्मर फुंकता है तो आठ घंटे में बदला जाएगा। वर्कशाप के अवर अभियंता रविकांत जायसवाल ने बताया कि ग्रामीण व शहरवासी कभी-कभार लाइनमैन से शिकायत कर देते हैं। जबकि ट्रांसफार्मर फुंकने पर क्षेत्र का जेई वर्कशाप में पीआर भेजता है। तभी ट्रांसफार्मर बदला जाता है। उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित समय में ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता है तो संबंधित जेई से स्पष्टीकरण और फिर उसके निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।


वर्जन...
मंडलीय वर्कशाप में पर्याप्त ट्रांसफार्मरों का स्टाक है। गर्मी के लिए करीब 1400 ट्रांसफार्मर रखे हैं। रिवैंप योजना से लाइन बदलने व ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के बाद अब ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले कम आ रहे हैं। -हेमराज सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वर्कशाप, चिल्ला रोड, बांदा

15जेएनडी07-नागरिक अस्पताल की पर्ची पर मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगाई गई मोहर। स्रोत प्र

15जेएनडी07-नागरिक अस्पताल की पर्ची पर मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगाई गई मोहर। स्रोत प्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed