{"_id":"671d4570c23b305529036e82","slug":"dm-and-asp-heard-the-problems-of-the-complainants-in-the-police-station-banda-news-c-212-1-bnd1006-117355-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डीएम और एएसपी ने थाने में फरियादियों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डीएम और एएसपी ने थाने में फरियादियों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
बांदा। थाना समाधान दिवस में डीएम व एएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और टीम गठित कर तत्काल निपटारा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
चिल्ला थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम नगेंद्र प्रताप ने की। एएसपी शिवराज और एसडीएम पैलानी समेत राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही मातहत अधिकारियों को टीम बनाकर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। अतर्रा कोतवाली परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 13 प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण हुआ। अध्यक्षता एसडीएम रावेंद्र सिंह और सीओ प्रवीण कुमार यादव ने की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी, इंचार्ज प्रेमपाल तथा अन्य पुलिसकर्मी, लेखपाल उपस्थित रहे। इधर बिसंडा थाने में नायब तहसीलदार राजीव कुमार और थानाध्यक्ष सुरेश सैनी की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। मौके पर 10 शिकायती प्राप्त आए, जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। जसपुरा थाने में तहसीलदार विकास पांडेय और थाना प्रभारी मोनी निषाद की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।
राजस्व निरीक्षक रामकिशोर कुशवाहा और लेखपाल शिवनरेश मिश्रा, नीरज कुमार, वेदप्रकाश, सतवंत पाल आदि अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। बदौसा में नायब तहसीलदार अतर्रा शिवम मौर्या ने थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता की। आठ प्रार्थना पत्रों में तीन मामलों का निस्तारण हुआ। हरीओम बाजपेयी ने थाना समाधान दिवस में बताया कि पारिवारिक व्यक्ति ने खेत को जोतकर कब्जा कर लिया है। नायब तहसीलदार ने हल्का लेखपाल बदौसा व उन निरीक्षक ब्रम्हदेव गोस्वामी को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए।