{"_id":"674600fdb0a82944eb097da6","slug":"dj-and-cjm-got-surrounded-in-the-protest-banda-news-c-212-1-sknp1008-118621-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रदर्शन में घिर गए डीजे व सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रदर्शन में घिर गए डीजे व सीजेएम
विज्ञापन
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ ने विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के अमर्यादित कार्य व्यवहार के विरोध में वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। डीजे न्यायालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान न्यायालयों के निरीक्षण से आ रहे जनपद न्यायाधीश बब्बू सांरग व सीजेएम वकीलों के बीच घिर गए।
डीजे ने वकीलों से कहा कि हर समस्या का निदान वार्ता है न कि नारेबाजी, आप आए वार्ता से समस्या का निदान किया जाएगा। तीन बजे वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल जनपद न्यायाधीश के पास गया, लेकिन संतोषजनक हल नहीं निकला। वकीलों की मांग थी कि स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय का स्थानांतरण किया जाए। वादों में जो अवैधानिक प्रक्रिया अपनाई गई है उसे वापस लिया जाए और मुकदमों में जारी वारंट निरस्त किए जाए।
वकीलों द्वारा अगली तारीख बढ़ाने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र बिना किसी ठोस कारण के निरस्त न किया जाए। प्रदर्शन के दौरान प्रभारी अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, महासचिव रामप्रकाश शिवहरे, पूर्व बार संघ अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह, शंकर सिंह, रामकृष्ण त्रिपाठी, राजेश दुबे, ओम प्रकाश सिंह सहित जागेश्वर यादव, कालका गुप्ता, बीएम कुशवाहा, बृजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।