{"_id":"67742fd043e4b8e5240d6567","slug":"divyanshu-of-banda-became-co-minister-in-the-state-committee-of-vidyarthi-parishad-banda-news-c-212-1-bnd1005-120083-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विद्यार्थी परिषद की प्रदेश समिति में बांदा के दिव्यांशु सह मंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विद्यार्थी परिषद की प्रदेश समिति में बांदा के दिव्यांशु सह मंत्री बने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रदेश समिति में बांदा के युवा छात्र दिव्यांशु मिश्रा को प्रांत सह मंत्री नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद सोमवार को शाम गृह जनपद आए दिव्यांशु का छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत करते हुए गाजे-बाजे के साथ शहर में वाहनों का काफिला निकाला।
इसमें प्रांत के 21 संगठनात्मक जिलों से 1150 प्रतिनिधि शामिल हुए। अंतिम सत्र में परिषद के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें बांदा के छात्र दिव्यांशु मिश्रा (रामेश्वर प्रसाद डिग्री कालेज, पचनेही, बांदा) को प्रदेश सह मंत्री घोषित किया गया।
सोमवार को शाम झांसी से लौटे नव नियुक्त प्रांतीय सह मंत्री की विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जोरदार अगुवानी की। फूल मालाएं पहनाई। स्वागत काफिले में परिषद की प्रदेश मंत्री कु. शिवा राजे बुंदेला भी रहीं।
विभाग सह प्रमुख डा. अशोक सिंह परिहार, जिला प्रमुख आशुतोष राय सहित डॉ. कुंदन सिंह, विपिन दीक्षित, शिवम पांडेय , कल्याण सिंह, नीतीश निगम, सह छात्रा प्रमुख आयुषी त्रिपाठी, गोविंद तिवारी, आशीष पांडेय, सुभाष त्रिपाठी, राज सिंह , अनामिका बेदी, अंजली आदि शामिल रहे।