फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Divisional Commissioner heard the pain of the crying woman, filed a report

Banda News: मंडलायुक्त ने सुनी रो रही महिला की पीड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Jan 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 27 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner heard the pain of the crying woman, filed a report
अतर्रा (बांदा)। थाना पुलिस द्वारा पीड़िता की फरियाद को न सुनने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने से परेशान एक महिला थाना समाधान दिवस पर पहुंची थी। कोतवाली पहुंचे कमिश्नर व एडीएम को महिला ने रोते हुए अपनी दास्तान सुनाई। महिला ने कहा कि एक युवक उसकी बेटी को ले गया। पुलिस सुन नहीं रही। एएसपी के मामले में हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर वहां पर मौजूद मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा के सामने फफक कर रो पड़ी। रोते हुए उसने बताया कि एक हफ्ते पहले गांव का ही युवक राजभवन उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से लगातार वह थाना पुलिस के चक्कर काट रही है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला की बात सुनकर मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर से अपने सामने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजभवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed