फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Divisional commissioner angry at the plight of council schools

Banda News: परिषदीय स्कूलों की बदहाली पर मंडलायुक्त नाराज

Tue, 29 Aug 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner angry at the plight of council schools
बांदा। मंडलायुक्त आरपी सिंह ने मंगलवार को प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग का निरीक्षण किया। शैक्षिक स्तर कमजोर होने व छात्रों की कम उपस्थिति और सफाई व्यवस्था खराब होने पर शिक्षकों व क्षेत्रीय खंड शिक्षाधिकारी बड़ोखर खुर्द के रवैये पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उपस्थित पंजिका में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम होने पर शिक्षकों व शिक्षा मित्रों से अभिभावकों के साथ बैठक कर प्रेरित करने को कहा। क्षेत्रीय खंड शिक्षाधिकारी द्वारा इस संबंध में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। छात्रों से शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सवाल किए जाने पर उत्तर निराशाजनक रहा।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक व शिक्षक को एक पखवारे के अंदर शिक्षा में सुधार की हिदायत दी। शौचालय में गंदगी, मुख्य मार्ग से स्कूल के रास्ते में खडंजा उखड़ा पाया गया। कूडे के ढ़ेर व बाउंड्री भी क्षतिग्रस्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-6, 7, 8 के छात्रों को टीनशेड के नीचे पढ़ाया जा रहा था। स्कूल भवन की छतें जर्जर मिली। मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा स्वयं स्कूल का निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर विद्यालय की व्यवस्था दुरूस्त करने के आदेश दिए। दो नए कक्ष बनाने व जर्जर कक्षों की मरम्मत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed