{"_id":"a3abfce89f4d4c05150c50b958fb0a53","slug":"division-4-mm-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में 4 मिमी हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में 4 मिमी हुई बारिश
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल मंगलवार को रिमझिम बारिश से भीग गया। तड़के शुरू हुआ बूंदाबांदी का सिलसिला रुक-रुककर देर रात तक चला। एक ओर जहां बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन ठप हो गया वहीं दूसरी तरफ गेहूं, चना और अन्य दलहनों फसलों को संजीवनी मिल गई। मंडल में बारिश का औसत 3.45 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। अधिकतम पारे में एक डिग्री की गिरावट और आ गई। न्यूनतम 7 डिग्री पर डिगा रहा।
मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे। बारिश की संभावना जताई थी। सोमवार को दिन भर छाए रहे बादल मंगलवार को तड़के से बरस पड़े। रिमझिम फुहार रुक-रुककर लगभग पूरे दिन पड़ी। कई स्थानों पर जलभराव हो गया। खेल के मैदानों में पानी भरने से खिलाड़ियों को असुविधा हुई। मंडल के चारों जनपदों में सबसे ज्यादा 5 मिलीमीटर बारिश बांदा में हुई।
चित्रकूट में 4.5, महोबा में 4.2 और हमीरपुर में 3 मिलीमीटर बारिश हुई। उधर, पछुवा हवाओं ने ठंड को गलन मेें बदल दिया। मौसम बदलने से जनजीवन पर भारी असर पड़ा। पूरा दिन बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड की मार झेलनी पड़ी। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मौसम में फिलहाल जल्द सुधार आने के आसार नहीं हैं। बारिश और गलन अभी कई दिन रहेगी।