फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Divine status is being given to drought disease in superstition

सूखा रोग को अंधविश्वास में दे रहे दैवी का दर्जा

Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Divine status is being given to drought disease in superstition
Divine status is being given to drought disease in superstition - फोटो : BANDA
बांदा। सूखा रोग लाइलाज नहीं। बुंदेलखंड में यह अंधविश्वास बच्चों को दिव्यांग और शारीरिक रूप से जर्जर बना रहा है। दरअसल यह विटामिन-डी की कमी से होने वाला रोग रीकेट्स है। इलाज की बजाय अभिभावक दैवीय मर्ज मानकर ओझा और झाड़फूंक के चक्कर में पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

महिला जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. एचएन सिंह का कहना है कि बुंदेलखंड में अंधविश्वास के चलते कुछ बीमारियों को दैवी रोग का दर्जा दे दिया जाता है। इलाज से परहेज करके झाड़फूंक कराते हैं। उन्होंने बताया कि सूखा रोग में हड्डियां नरम और भंगुर हो जाती हैं।
विज्ञापन

इस बीमारी की सबसे मुख्य वजह विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी है। कुपोषण, हड्डियों को क्षति पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाता है। डॉ. सिंह के मुताबिक जेनेटिक स्थितियां भी इस बीमारी की जनक हो सकती हैं। रोग से बच्चों के शरीर में विकृति आ जाती है, लेकिन ऐसे भी उदाहरण हैं कि इलाज से बच्चों को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतपारा गांव की अंजू इसकी बानगी हैं। सात माह पहले में उसने जुड़वां बेटी-बेटे को जन्म दिया। बच्चों का वजन दो किलो से भी कम था। लोगों के कहने पर इसे दैवी रोग बताकर ओझा से झाडफ़ूंक करवाना शुरू कर दिया। पांच माह तक कोई फायदा नहीं हुआ।
गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देखा और बच्चों को सूखा रोग ग्रस्त बताते हुए एनआरसी में भर्ती कराया। 14 दिन यहां बच्चों का इलाज हुआ। अब दोनों स्वस्थ हैं। इसी गांव के मजदूर फूलचंद्र ने बताया कि उसकी दो वर्षीय बेटी का वजन बहुत कम हो गया।

सूखा रोग बताने पर झाड़फूंक कराई, लेकिन वजन घटता ही चला गया और आठ किलो से चार किलो रह गया। आंगनबाड़ी कुसुमा देवी ने बालिका को जिला अस्पताल लाकर एनआरसी में भर्ती कराया। 14 दिन इलाज के बाद बालिका का वजन बढ़कर नौ किलो हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed