{"_id":"e8616aa08ec23f2b2ce90855be3ddf1a","slug":"divided-by-16-water-tankers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 टैंकरों से बांटा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 टैंकरों से बांटा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। कस्बे में चल रहे भीषण पेयजल संकट के बीच रविवार को जल संस्थान कार्यालय के पास नए नलकूप की बोरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष ने भूमि पूजन के साथ इसकी शुरुआत कराई। उधर, एडीएम ने ग्रामीण क्षेत्र के नलकूपों व ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण कर शीघ्र जलापूर्ति को कहा।
पुराने नलकूपों के जवाब देने के बाद चौथे दिन भी कस्बे में टैंकरों के जरिये जलापूर्ति की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव के निजी नलकूप से 16 टैंकर पानी ढोने में लगे रहे।
इसके बाद भी पानी के लिए खींचतान मची रही। नए नलकूप रिबोर के लिए भूमि पूजन के बोर बोरिंग शुरू हुई। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि कसबे के सभी हैंडपंप दुरुस्त करने के लिए आठ टीमें लगाई गईं हैं। जल स्तर नीचे खिसकने पर अतिरिक्त पाइप दिए गए हैं।
उधर, एडीएम डीएस पांडेय ने कस्बे से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के आठ ट्यूबवेल व तीन ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण किया। बताया कि सभी ट्यूबवेलों में 40 फिट अतिरिक्त कालम पाइप डाले जा रहे हैं।
ओवरहेड टैंकों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम ने नगर पंचायत सदस्यों के साथ बैठक में कहा कि किसी भी मोहल्ले में पानी की समस्या होने पर उन्हें सूचना दें।
नगर पंचायत सदस्य अभिषेक गुप्ता, लालजी कचेर, लाला राजपूत, सुनीता, प्रकाश नारायण, मंजू लता अग्रहरि, फूलचंद्र सोनी, सत्येंद्र यादव व बबेरू ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि केशव प्रजापति समेत जल संस्थान व जल निगम कर्मचारी मौजूद रहे।