फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District reached 75th place due to lack of tagging of plants

पौधों की टैगिंग नहीं होने से जि ला 75वें स्थान पर पहुंचा

Mon, 01 Aug 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
District reached 75th place due to lack of tagging of plants
बांदा। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में 26.97 लाख से अधिक पौधरोपण का दावा किया जा रहा है। लेकिन, जियो टैगिंग महज 4.96 लाख (18 फीसदी) पौधों की गई है। इस पर शासन ने गहरी नाराजगी जताई है। पौधों की टैगिंग नहीं होनेे से जिला 75वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

वनाधिकारी ने सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य से शिकायत दर्ज कराई कि जनपद की 469 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 26,97,802 पौधरोपण का विकास खंडवार लक्ष्य दिया गया था। विकास खंड बबेरू में 3,49,397, बड़ोखर खुर्द में 3,37,941, बिसंडा में 2,80,663, जसपुरा में 1,83,290, कमासिन में 3,15,030, महुआ में 4,35,314, नरैनी में 4,75,409, तिंदवारी में 3,20,758 पौधे रोपने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

लेकिन विकास खंड बबेरू में 1,44,789 बड़ोखर खुर्द में 1,11,471 बिसंडा में 13,573, जसपुरा में 13,002, कमासिन में 43,301, महुआ में 77,290, नरैनी में 51,611, तिंदवारी में 41,754 यानि (18.41 फीसदी) पौधों के रोपण की जियो टैगिंग की गई है। इस कारण जनपद प्रदेश में 75वें स्थान पर है। शत प्रतिशत पौधों की जियो टैगिंग न होने से शासन ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने वन विभाग की शिकायत को संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दो दिन के अंदर शत प्रतिशत पौधरोपण की प्रगति जियो टैगिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed