फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dispute of the way to be settled by action on one

एक पर कार्रवाई से निपटा रास्ते का विवाद

Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dispute of the way to be settled by action on one
बांदा। बबेरू तहसील और कमासिन ब्लाक क्षेत्र में आबाद जोरावरपुर गांव में दो बिरादरी के बीच लंबे अरसे से चला आ रहा रास्ता विवाद पंचायत से निपट सका। हालांकि, दबंगई करने वाले एक व्यक्ति पर पुलिस को शांतिभंग की कार्रवाई करना पड़ी।
विज्ञापन

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने प्रधान को रास्ते के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसडीएम ने दोनों पक्षों को सोमवार को भी अपने कार्यालय बुलाया है।
विज्ञापन

गांव में रास्ते के विवाद की वजह से निषाद समुदाय के करीब 50 घर खाली पड़े हैं। इनके परिवार जंगल में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर गुजर-बसर कर रहे हैं। दो दिन पूर्व डीएम अनुराग पटेल को अर्जी देकर निषाद बिरादरी के लोगों ने रास्ते का विवाद निपटाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा था कि दूसरे पक्ष की दबंगई और रास्ते के लिए जमीन न देने से उनके घरों में आवागमन नहीं होता था। मजबूरन वह घर बार छोड़कर बच्चों संग जंगल में रहने को मजबूर हैं। जहरीले कीड़ों का खतरा मंडराता रहता है।
यह भी आरोप लगाया था कि घर की महिलाओं के निकलने पर अभद्रता की जाती है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव और सीओ सियाराम मौके पर जांच को पहुंचे। साथ ही दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई।
आरोपों पर दूसरे पक्ष के दबंगों को दोनों अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। एसडीएम ने ग्राम प्रधान को खड़ंजा रास्ते के लिए कार्य योजना तैयार करने और शीघ्र काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सोमवार को भी दोनों पक्षों के लोगों को बातचीत के लिए अपने दफ्तर बुलाया है। सीओ सियाराम ने बताया कि निषाद बिरादरी के लोगों की शिकायत पर दो दबंग भाइयों को चिह्नित किया गया है। एक आरोपी पप्पू का शांतिभंग में चालान किया गया।

बताया कि रास्ता न देने वाले पक्षों को सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी अराजकता हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पंचायत के बाद लगभग रास्ते का विवाद निस्तारित कर लिया गया है। दूसरा पक्ष भी खड़ंजा के लिए जमीन देने को तैयार हो गया है। शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed