फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Disaster management team searched the river for six hours

Banda News: आपदा प्रबंधन टीम ने छह घंटे नदी को खंगाला

Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Disaster management team searched the river for six hours
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के औगासी पुल से यमुना नदी में कूदे युवक का पांचवे दिन भी शव नहीं मिला। सोमवार को पांचवे दिन प्रयागराज से यहां पहुंची राजकीय आपदा प्रबंधन टीम ने करीब छह घंटे तक यमुना नदी में उसकी तलाश की। लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका शव नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी लवकुश (21) ने 26 अक्तूबर को औगासी पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। बताया जा रहा है कि उसने यह आत्मघाती कदम फतेहपुर जनपद के सिंधुतारा निवासी एक युवती चल रही शादी की बातचीत के दौरान लड़की पक्ष द्वारा शादी से इनकार करने पर उठाया था। स्थानीय पुलिस प्रशासन तब से महाजाल डालकर उसकी खोज कराई गई।
विज्ञापन

लेकिन पता नहीं चल सका था। सोमवार को प्रयागराज से राजकीय आपदा प्रबंधन टीम एसआई सुरेश राजभर की अगुवाई में पहुंची। टीम ने फतेहपुर जनपद के देवलान घाट से युवक को खोजने का अभियान चलाया। करीब छह घंटे तक चले अभियान में युवक को नहीं खोज पाई। एसआई अनुराग पांडे ने बताया की सिलिंडर बांध कर यमुना नदी में करीब 25 फुट गहरे पानी में टीम के सदस्य गए। लेकिन न तो युवक मिला न उसका कंकाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान सीओ राकेश सिंह व तहसीलदार संतोष कुमार मौजूद रहे। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि फतेहपुर जनपद से शुरू होने के बाद यह औगासी के यमुना नदी में कूद था उस स्थान पर विशेष अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed