फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Direct contest set for the post of President and General Secretary

Banda News: अध्यक्ष व महासचिव पद पर सीधा मुकाबला तय

Fri, 13 Feb 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Direct contest set for the post of President and General Secretary
अतर्रा अधिवक्ता संघ चुनाव में 12 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
विज्ञापन

बांदा। अतर्रा अधिवक्ता संघ के आगामी चुनावों को लेकर नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता व पुस्तकालय मंत्री संजय कुमार श्रीवास का पर्चा गड़बड़ी के चलते खारिज कर दिया गया। वहीं, अध्यक्ष और महासचिव पदों पर किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस न लिए जाने के कारण दोनों ही पदों पर दो-दो उम्मीदवार होने से सीधा मुकाबला तय हो गया है।
नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री के पर्चों में पाई गई खामियों के कारण उन्हें निरस्त किया गया। दूसरी ओर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ला व धीरेंद्र सिंह, तथा वरिष्ठ सदस्य सधारी प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार, शिव भवन कुशवाहा और अवधेश कुमार त्रिपाठी के पर्चे सही पाए जाने पर उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह राठौड़ और अमर बाबू सचदेवा तथा महासचिव पद के लिए सूरज बाजपेई और लखन मिश्रा के बीच सीधा मुकाबला होगा। शुक्रवार शाम चार बजे तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। जिससे यह स्थिति स्पष्ट हो गई।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष और महासचिव पदों के लिए मतदान 17 फरवरी को निर्धारित है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमर सिंह राठौड़ पूर्व में कई बार इस पद पर रह चुके हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमर बाबू सचदेवा अपनी सरल और मिलनसार छवि के साथ-साथ मंचों पर कविताओं के माध्यम से अधिवक्ताओं के बीच लोकप्रिय हैं। महासचिव पद के लिए सूरज बाजपेई और लखन मिश्रा भी अपने-अपने पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्विरोध विजयी घोषित सदस्य

कनिष्ठ उपाध्यक्ष: आशीष कुमार शुक्ला, धीरेंद्र सिंह
वरिष्ठ सदस्य: सधारी प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार, शिव भवन कुशवाहा, अवधेश कुमार त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed