फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DIOS raids on coaching centers

Banda News: कोचिंग सेंटरों पर डीआईओएस का छापा

Sat, 07 Dec 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
DIOS raids on coaching centers
अतर्रा। कस्बे में सरकारी अध्यापकों की ओर से संचालित कोचिंग सेंटरों पर डीआईओएस विजयपाल सिंह ने टीम के साथ छापेमारी की। सरकारी नियमों के अनुसार सरकारी स्कूल के अध्यापकों का निजी कोचिंग संचालित करना वर्जित है, लेकिन कस्बे में ऐसी गतिविधियां धड़ल्ले से जारी है। औचक निरीक्षण की खबर फैलते ही कई कोचिंग संचालकों ने अपने केंद्र बंदकर भाग निकले।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कस्बे में एक कोचिंग सेंटर पर छापा मारा, वहां राजकीय हाईस्कूल गुमाई में सहायक अध्यापक नवल किशोर अपने घर पर 10वीं के 50 छात्रों को पढ़ाते हुए मिले। डीआईओएस विजयपाल सिंह ने बताया कि सरकारी अध्यापकों द्वारा कोचिंग संचालित करना अधिनियम 2002 के तहत अवैध है। शिक्षक नवल किशोर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए दोबारा छापेमारी की जाएगी। इस कार्रवाई से कस्बे के कोचिंग संचालकों में हलचल मच गई और अधिकांश दिनभर छिपे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed