{"_id":"68d97a0daef62db8f70e1a42","slug":"dios-accused-of-extorting-rs-15-lakh-complaint-to-chief-secretary-banda-news-c-212-1-bnd1007-134038-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डीआईओएस पर डेढ़ लाख वसूलने के आरोप, मुख्य सचिव से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डीआईओएस पर डेढ़ लाख वसूलने के आरोप, मुख्य सचिव से शिकायत
Sun, 28 Sep 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
बांदा। राजकीय हाईस्कूल जखनी में तैनात शिक्षिका ने स्थानांतरण के नाम पर डीआईओएस पर एक लाख रुपये रिश्वत वसूलने और कार्यमुक्त करने के नाम पर प्रधानाचार्य द्वारा रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बताया कि अभी तक उनसे एक लाख 10 हजार रुपये वसूले जा चुके हैं। मामले की जानकारी होने पर आजाद अधिकार सेना ने साक्ष्यों के साथ मुख्य सचिव व डीजीपी से मामले की शिकायत कर जांच की मांग की है।
सहायक अध्यापिका आरती राजकीय हाईस्कूल जखनी में पिछले चार वर्षों से तैनात हैं। उन्होंने अपना तबादला मिर्जापुर कराने के लिए जून माह में आवेदन किया था। शिक्षिका का आरोप है कि डीआईओएस दिनेश कुमार ने वाट्सएप काल कर उन्हें सर्किट हाउस बुलाया गया। यहां उन्होंने तबादले के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की। शिक्षिका का आरोप है कि उन्होंने चार जून को 40 हजार, छह जून को 40 हजार और 20 अगस्त को 30 हजार रुपये डीआईओएस को दिए।
इसके बावजूद उनका तबादला नहीं हो सका। किसी तरह तबादले का आदेश आया तो प्रधानाचार्य कल्पना वर्मा उन्हें कार्यमुक्त नहीं कर रही हैं। इसकी एवज में वह भी लंबी रकम मांग रही हैं। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में भी की गई। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा और कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए। डीआईओएस दिनेश कुमार ने 12 सितंबर को अपने जवाब में प्रधानाचार्य कल्पना वर्मा के पत्र का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने शिक्षिका के स्थानांतरण को नियम विरुद्ध बताया। कहा कि स्थानांतरण आवेदन को प्रधानाचार्य से अग्रसारित ही नहीं कराया गया।
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय से सीधे आगे बढ़ा दिया गया। सीधे आवेदन अग्रसारित करने पर डीआईओएस ने मानव संपदा प्रभारी अनिल सिंह गौर से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने जवाब में लिखा है कि सिस्टम हैंग हो जाने की वजह से त्रुटिवश शिक्षिका का आवेदन अग्रसारित हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -
अधिकार सेना ने मुख्य सचिव को भेजा पत्र
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने रविवार को इस संबंध में मुख्य सचिव सहित डीजीपी को पत्र भेजा है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांचकर दोषी डीआईओएस व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई तथा शिक्षिका को कार्यमुक्त कराने की मांग की है। कहा है कि उनके पास डीआईओएस द्वारा रिश्वत मांगने के साक्ष्य भी हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार
-शिक्षिका के एक लाख रुपये रिश्वत लेने की बात गलत है। उनका आवेदन ही सही नहीं था तो तबादला कैसे कर दिया जाता। उन्होंने निदेशक को पत्र भेजा है। उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा
-डायरेक्टर का पत्र आएगा और डीआईओएस लिखित में देंगे तो हम शिक्षिका को कार्यमुक्त कर देंगे। डीआईओएस मौखिक रूप से उन्हें कार्यमुक्त करने का दबाव बना रहे हैं। कार्यमुक्त करने के नाम पर रुपये लेने के आरोप निराधार हैं।
-कल्पना वर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल, जखनी