फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Digambar Jain Society will provide oxygen to the needy

जरूरतमंदों को दिगंबर जैन समाज देगा ऑक्सीजन

Wed, 26 May 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Digambar Jain Society will provide oxygen to the needy
बांदा। कोरोना महामारी में मानव सेवा के लिए तारण तरण दिगंबर जैन समाज भी आगे आया है। जरूरतमंद मरीजों के लिए समाज ने ऑक्सीजन बैंक बनाया है। चिकित्सक की सलाह पर जरूरतमंदों को नि:शुल्क ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि सिर्फ तीन दिन ही मरीज को इस सेवा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

जैन समाज ने ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों की मदद में यह नि:शुल्क सेवा शुरू की है। ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत से पूर्व समाज के प्रबुद्धजनों ने महामंत्र का जाप और पूजा-अर्चना की। उपकरणों में स्वास्तिक बनाकर प्रभु से कोरोना महामारी से निजात की सामूहिक प्रार्थना की। राकेश कुमार जैन ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में चिकित्सक की सलाह पर जरूरतमंद मरीज को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नियमों के तहत तीन दिन के लिए मरीज को यह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के लिए उनके मोबाइल नंबर- 9451423819 या मुकेश कुमार जैन के मोबाइल- 9450230949 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर सुभाष मोइया, भूपत कक्का, प्रकाशचंद्र, राकेश जैन, मुकेश जैन, दिनेश मोइया, अनिल कुमार अग्रवाल, संजू, रोहित, योगेश जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed