फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DIG -stricken woman approached Dbangon

दबंगों से त्रस्त महिला की डीआईजी से गुहार

Sat, 20 Feb 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 20 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
DIG -stricken woman approached Dbangon

बांदा। दबंगों की दहशत में जी रही दलित महिला ने

विज्ञापन
बेटी-बेटे का अपहरण और हत्या की खुली धमकी देने के बाद डीआईजी की ड्योढ़ी में फिर दस्तक दी है। डीआईजी और एसपी से पहले भी फरियाद की थी। डीआईजी ने फिर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

महोबा जनपद के कबरई कस्बे की सुनीता अनुरागी पत्नी मुन्नालाल शनिवार को अपने बच्चों के साथ डीआईजी आवास आई। उन्हें दी अर्जी में कहा कि पड़ोस के दबंगों और गुंडों ने उसका जीना मुहाल कर दिया है।

पुलिस कार्रवाई न होने से हौसले और बढ़ गए हैं। बुधवार को रात करीब नौ बजे दो लोग आए और दबंगों के पास चलने को कहा। उसने जाने से इनकार किया तो धमकी दी कि उसकी लड़की और लड़के परीक्षा देने या स्कूल नहीं जा पाएंगे।

रास्ते से ही उठाकर हत्या कर देंगे। सहमी सुनीता दबंगों के दरवाजे गई तो वहां खुलेआम अभद्रता करते हुए यही धमकी फिर दी। विरोध करने पर दबंगों ने कुल्हाड़ी और लाठी से हमला करने की कोशिश की। पड़ोस के लोगों ने बचाया।

सुनीता ने अपनी तहरीर में कहा है कि सहमे बच्चे स्कूल और परीक्षा देने नहीं जा पा रहे हैं। शुक्रवार की शाम दबंग आधा दर्जन लोगों के साथ आ धमका। हाथ में तमंचा था। पुन: धमकी दोहराई। बताया कि उसके पति बाहर रहते हैं। वह बच्चों के साथ रह रही है।

कोई भी घटना हो सकती है। कबरई थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही। उधर, एक अन्य तहरीर में कबरई निवासी जागेश्वरी ने डीआईजी को दी अर्जी में भी दबंगों द्वारा की गई मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed