{"_id":"6593014297ed7aecdc04b58a","slug":"died-by-consuming-poison-over-dispute-with-wife-banda-news-c-212-1-bnd1002-5784-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पत्नी से विवाद पर जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पत्नी से विवाद पर जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। नए साल की रात शराब पीकर घर पहुंचे किसान का पत्नी से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने नशे की हालत में जहर खा लिया। इससे हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे नरैनी सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कालिंजर थाना क्षेत्र के टेढ़ा पुरवा गांव निवासी गरीबचंद्र (30) नए साल की रात करीब डेढ़ बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी गीता ने उससे शराब पीने को लेकर मना किया। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद गरीबचंद्र ने घर के अंदर नशे की हालत में जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे नरैनी सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने सुबह चार बजे दम तोड़ दिया।
पत्नी गीता ने बताया कि 14 बिस्वा जमीन है। बटाई में भी जमीन लेकर खेती-किसानी करता था। दो भाइयों में बड़ा था। दो पुत्रियां हैं। कालिंजर थानाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह ने बताया कि शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद जहर खाया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।