फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Died aged Ufnai fell into the canal

उफनाई नहर में गिरकर वृद्ध की मौत

Wed, 17 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 17 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Died aged Ufnai fell into the canal
नहर में शव की तलाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ओरन। बारिश में उफनाई केन नहर पार करते समय वृद्ध पानी में गिर गया। बहकर डूबने से उसकी मौत हो गई। पानी में पड़े शव को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। कई घंटे की टालमटोल के बाद आई पुलिस ने शव का पंचनामा किया।

विज्ञापन

घटना बदौसा क्षेत्र के कुल्लूखेड़ा में पथरहा पुरवा की है। अनुसूचित जाति का रामकिशुन (90) पुत्र गज्जू बुधवार सुबह शौच के लिए गया था। नहर के उस पार जाने के लिए नहर में आरपार बने संकरे रास्ते से गुजरते समय पैर फिसल गया और वह उफनाती नहर में जा गिरा। कुछ देर बाद गांव के अन्य लोग वहां से गुजरे तो पानी में पड़े शव पर नजर पड़ी तो बाहर निकाला। प्रधान पति रज्जू वर्मा ने थाने में सूचना दी। इस  पर थानाध्यक्ष ने ओरन चौकी में खबर देने की सलाह देेककर पल्ला झाड़ लिया। परिजनों ने ओरन चौकी को बताया तो जवाब मिला की बारिश में रास्ता नहीं है। बाद में दोपहर को लमेहटा गांव की पुलिस चौकी प्रभारी लालजी तिवारी मौके पर आए और शव का पंचनामा भरकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed