{"_id":"02232c912c0981fad24c151eeb949a30","slug":"did-not-clean-the-eo-will-act-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न मिली तो नपेंगे ईओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न मिली तो नपेंगे ईओ
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी मजिस्ट्रेट कृपाशंकर पांडेय ने अधिशासी अधिकारियों को वार्डवार सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि निरीक्षण में सफाई न मिली तो खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक में नगर पंचायत, बिसंडा ईओ द्वारा नाले-नालियों की जानकारी सही न देने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारियों ने बताया कि बांदा में 28 व अतर्रा में 25 वार्ड हैं। इसी तरह बिसंडा में 11, बबेरू व नरैनी में 12-12 और मटौंध, तिंदवारी व ओरन में 10-10 वार्ड हैं। सूची भी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
श्री पांडेय ने कहा कि नाले-नालियों की सफाई को विशेष तरजीह दें। निर्देशों की अनदेखी हुई तो कार्रवाई के लिए नगर निकाय सचिव को पत्र भेजेंगे। नगर पालिका बांदा ईओ वीके श्रीवास्तव से कहा कि अतर्रा में कार्य के लिए दो दिन निश्चित कर और एसडीएम (अतर्रा) को अवगत करा दें।
विज्ञापन
बैठक में सीओ सिटी विनोद सिंह, स्थानीय लिपिक रजमोहन, अधिशासी अभियंता जल संस्थान, जल निगम व विकास प्राधिकरण उपस्थित रहे।
उधर उप जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक ने पिंडारन व चकटोला में रबी फसल के नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार लालाराम ने सातर, रयान और नायब तहसीलदार दिलीप कुमार ने कमासिन क्षेत्र के इटवां व चकरेही का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील क्षेत्र के गांवों में लेखपाल गाटा संख्या व कृषकवार सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।