फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Diarrhea in Maavi

ट्यूबवेल की टूटी लाइन से मवई में फैला डायरिया

Wed, 12 Jul 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला बांदा
अमर उजाला बांदा Updated Wed, 12 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea in Maavi
मवई में ट्यूबवेल की टूटी लाइन से मिल रहा गंदा पानी दिखाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

मवई गांव के लगभग सभी मोहल्ले गंदगी से पटे हुए हैं। जिसके कारण पूरे गांव में डायरिया ने कहर मचा रखा हुआ है। अब तक 28 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। लगभग डेढ़ दर्जन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष पीड़ितों का घर में ही इलाज हो रहा है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर मवई गांव कई दिनों से डायरिया की चपेट में है। यहां तैनात मात्र दो सफाई कर्मी ड्यूटी की महज औपचारिकता निभा रहे हैं। गंदगी से पूरा गांव बेेहाल है। सरकारी हैंडपम्प और कुंए सूखे पड़े हुए है। जिससे गांव के 600 ग्रामीण मजबूरन ट्यूबवेल से सप्लाई हो रहे गंदे पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही पानी पीकर लोग डायरिया की गिरफ्त में आ रहे हैं। बुधवार को लगातार पांचवें दिन भी जिला अस्पताल में आठ नए मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन


इनमें खुशबू (12), पूजा (2), संगीता (17) अनुराग (8), रवी (32) शामिल हैं। गांव के 10 डायरिया मरीज पहले से ही जिला अस्पताल में भर्ती हैं। गांव निवासी संतोष ने बताया कि बारिश के बाद से पूरा गांव गंदगी से पट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीनों से सफाई नहीं हुई है। नालियां और गलियां कीचड़ और मलबे से पटी पड़ी हैं। ट्यूबवेल की पाइप लाइन में जगह-जगह छेद हैं। इससे पानी प्रदूषित हो रहा है। उधर, जल संस्थान अधिशासी अभियंता रतनलाल ने बताया कि बुधवार को अवर अभियंता राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम को मवई गांव भेजा गया है। पाइप लाइन और पानी की जांच की जा रही है। आपूर्ति हो रहे पानी में क्लोरीन इत्यादि डलवाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वह जनपद से बाहर हैं। वापस आकर खुद भी मवई गांव जाएंगे।  


प्रधान बोलीं- स्वास्थ्य विभाग ने दी है दवा
बांदा। मवई की प्रधान गिरिजा सिंह का कहना है कि क्षेत्र की सभी सड़कों को दुरुस्त करने का संकल्प लिया है। लेकिन सोने के भाव में मिल रही बालू, निमार्ण कार्य में रोड़ा बन रही है। गांव में साफ पानी की सप्लाई के लिए पानी की टंकी बनवाने की अर्जी दे रखी है। गांव में डायरिया ग्रस्त रोगियों को स्वास्थ विभाग की टीम जांच के बाद दवा दे रही है। जल संस्थान की टीम भी गंदे पानी की जांच कर नमूना लेकर गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed