फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Diarrhea caught pace, 14 more admitted

Banda News: डायरिया ने पकड़ी रफ्तार, 14 और भर्ती

Fri, 19 May 2023 06:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea caught pace, 14 more admitted
फोटो 19 बीएनडीपी 22- बच्चों का इलाज करते बाल रोग विशेषज्ञ। संवाद
विज्ञापन

फोटो 19 बीएनडीपी 23- बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे। संवाद
डायरिया ने पकड़ी रफ्तार, 14 और भर्ती
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड और ट्रामा सेंटर के बेड फुल
ओपीडी और ट्रामा सेंटर में लग रही मरीजों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। तापमान बढ़ने के साथ ही डायरिया ने भी रफ्तार पकड़ ली है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड और ट्राॅमा सेंटर में शुक्रवार को बेड फुल हो गए। ट्राॅमा सेंटर में डायरिया से ग्रसित 14 मरीजों को भर्ती कराया गया है। उधर, ओपीडी में भी 100 में से 25 मरीज डायरिया के प्रतिदिन आ रहे हैं। डायरिया ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित कर रहा है। डॉक्टर गर्मी में मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में शुक्रवार को गोखरही निवासी मुन्ना (65), कनवारा गांव निवासी सिया देवी (50), झील का पुरवा निवासी मीरा (51), अछरौड़ गांव निवासी ओमप्रकाश (60), बबेरू निवासी पुष्पेंद्र (28), बरसड़ा खुर्द गांव निवासी शिवा (1), मौदहा गांव निवासी जाह्ववी (4), क्योटरा गांव निवासी रामदेवी (50), नरैनी निवासी श्यामा (45), मटौंध गांव निवासी ओम (1), आजाद नगर निवासी सानिया (18), बरगहनी निवासी अंशिका (11 माह), जमालपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र (6), बिलगांव निवासी रामू (तीन माह) को भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को बच्चा वार्ड और ट्रामा सेंटर मरीजों से फुल रहा।
विज्ञापन


वर्जन....
तापमान में बढ़ोतरी के साथ बच्चों और बुजुर्गों को खासी एहतियात बरतने की जरूरत है। खाली पेट न रहें। बासी भोजन से परहेज करें। बाहर के खुले फल न खाएं। गर्मी से आकर फ्रिज का ठंडा पानी न पियें। कानों को तौलिया और साफी से ढककर रखें। डायरिया के लक्षण होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में दिखाएं। ओआरएस के घोल को पिलाते रहें। -डॉ. आर के गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed