{"_id":"6570c649587e34e102048a94","slug":"diarrhea-and-fever-patients-are-increasing-14-admitted-banda-news-c-212-1-sknp1006-5040-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बढ़ रहे डायरिया व बुखार के मरीज, 14 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बढ़ रहे डायरिया व बुखार के मरीज, 14 भर्ती
Thu, 07 Dec 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बांदा। सर्द मौसम में डायरिया व बुखार लोगों को कपकपा रहा है। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बुधवार को डायरिया से ग्रसित आठ और बुखार से ग्रसित छह मरीजों को भर्ती कराया गया। उधर, ओपीडी में फिजिशियन डॉक्टरों व बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में सर्दी, बुखार और डायरिया से ग्रसित मरीजों की लाइन लगी रही।
इस मौसम में डॉक्टर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बुधवार को डायरिया से ग्रसित लुकतरा गांव निवासी राजेश (27), बहेरी गांव निवासी श्रेया सिंह (23), परसौड़ा गांव निवासी विमला (72), लौमर चिल्ला गांव निवासी फौजिया (26), महोबा निवासी दयाराम (32), गंछा गांव निवासी कमलेश कुमार (20), खप्टिहाकलां निवासी राजकुमारी (45), इंदिरा नगर निवासी राजकुमारी (45) को भर्ती कराया गया है।
इसी तरह बुखार से ग्रसित कलेक्टर पुरवा निवासी महेश्वरी (40), सर्वोदय नगर निवासी कोमल (15), जौरही गांव निवासी सुशीला (30), हड़हा माफी निवासी राजाभइया (45), इंदिरा नगर निवासी पूनम गुप्ता (29), जरैली कोठी निवासी विशंभर सिंह (68) को बुखार के चलते भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि इस मौसम में बच्चों में सर्दी और बुखार का प्रभाव अधिक है। सर्दी से बच्चों में बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं। उनकी ओपीडी में आने वाले 100 बच्चों में 70 बच्चों को सर्दी और बुखार के लक्षण मिल रहे हैं। इस मौसम में बच्चों को ऊनी कपड़ों से ढककर रखें। विशेष कर कान और पैर में ऊनी टोपा और मोजा पहनाएं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर ह्दयेश पटेल ने बताया कि सर्द मौसम में बासी खाने से परहेज करें। दूषित पानी न पिएं। अगर दिन में पानी के साथ तीन से चार बार दस्त आए तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। डायरिया से शरीर में पानी की कमी तेजी से घटती है। जिससे रोगी की जान भी जा सकती है। इस मौसम में हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। पानी हो सके तो गुनगुना करके पीयें।