फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dhruv Seth shines like Dhruv in shooting

Banda News: निशानेबाजी में ध्रुव की तरह चमके ध्रुव सेठ

Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dhruv Seth shines like Dhruv in shooting

विज्ञापन

बांदा। खेलो इंडिया में यहां 12वीं के छात्र ध्रुव सेठ निशानेबाजी में ध्रुव की तरह चमके। राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया के तहत आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने निशानेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वापस आने पर छात्र को सम्मानित किया गया।
समाजसेवी और व्यापारी बन्योटा निवासी अमित सेठ भोलू के पुत्र ध्रुव सेठ विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्र हैं। हाल ही में दिल्ली में खेलो इंडिया के तहत आयोजित खेल में उन्होंने निशानेबाजी में प्रतिभाग किया था। केसीएनआईटी ग्रुप के स्टूडेंट वेलफेयर मैनेजर श्यामजी निगम ने बताया कि ध्रुव सेठ को कालिंजर महोत्सव में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सम्मानित किया था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संगीता लमगोड़ा ने बताया कि कक्षा 9 के छात्र यथार्थ मिश्रा पुत्र राम प्रकाश मिश्रा ने ‘अंतर विद्यालय प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता’ में चौथा स्थान हासिल कर गौरव बढ़ाया। 10वीं की छात्रा अनुष्का गुप्ता पुत्री अवधेश गुप्ता व 12वीं के छात्र यश मोहन पुत्र मोहन साहू ने भी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रशस्ति-पत्र प्राप्त किए। बुधवार को समारोह के बीच उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों ने कहा कि सफलता का एक मात्र मूलमंत्र ‘सतत अभ्यास’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed